Wednesday, August 15, 2012

आठ घंटे बंद रहा यातायात

भूस्खलन की वजह से बंद हुआ शाहपुर-दरीणी सड़क का मार्ग 
                                                                                                             भू स्खलन के बाद की एक तस्वीर 
पहाड़ों में रहने वाले लोग खूबसूरत नज़रों के नजदीक तो रहते हैं पर उन्हें इस अनन्द की कीमत भी चुकानी पडती  है। पहाड़ों में जिंदगी कभी भी आसान नहीं होती। इसका एक और अहसास हुआ भूस्खलन के बाद हुआ और इस वजह से शाहपुर-दरीणी सड़कआठ घंटे बंद रही। शाहपुर : धारंकडी क्षेत्र के शाहपुर- दरीणी सड़क पर यह भूस्खलन भरी बारिश के कारण हुआ। इस वजह से इस मार्ग पर करीब आठ घंटे तक यातायात बाधित रहा। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर बाद इस मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया। हमें इस मौके पर स्तःनीय लोगों से भी बात की। स्थानीय निवासी चमन सिंह ने बताया कि सड़क बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे चार बसों सहित अन्य वाहन भी फंसे रहे। एसडीओ एमएस पठानिया ने बताया कि सड़क को जेसीबी से बहाल कर दिया गया है। उम्मीद करनी चाहिए की आने वाले समय में इस समस्या पर भी काबू पा लिया जायेगा।